मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना में कमांद महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 सितम्बर । मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय कमांद के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों मीना, संतोषी और सौरभ का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग हेतु चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
चयनित विद्यार्थियों में संतोषी और सौरभ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राजकीय महाविद्यालय कमांद से स्नातक शिक्षा पूर्ण की है। वहीं मीना इतिहास विषय में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के तहत अध्ययन जारी रखने की इच्छुक हैं।
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली एवं मेधावी युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और समान अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 11 हजार विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रिकॉर्डेड लेक्चर, डिजिटल अध्ययन सामग्री, प्रश्न बैंक, नियमित टेस्ट और मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी शिक्षकों से मार्गदर्शन भी मिलेगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. गौरी सेवक ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाओं से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सहयोग मिल रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!