विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में करियर के लिए छात्राओं को किया प्रेरित

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

‘कल्पना-She for STEM’ अभिविन्यास कार्यक्रम में 30 छात्राओं ने कराया पंजीकरण

टिहरी गढ़वाल 8 अक्टूबर । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (STEM) के क्षेत्र में उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं करियर के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘कल्पना-She for STEM’ अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में हुआ।
प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने छात्राओं से उपलब्ध अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में STEM के क्षेत्र में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में सहायक हैं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती रीता सिंह, UCOST एवं विज्ञानशाला प्रतिनिधि ने ‘She for STEM’ कार्यक्रम के Incubator एवं Accelerator चरणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपने विचारों और नवाचार को विकसित करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा STEM क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों से जुड़ने का मंच मिलता है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर प्रयास और उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. हर्षिता जोशी ने विज्ञानशाला एवं उच्च शिक्षा विभाग के मध्य हुए MOU तथा उसके अंतर्गत छात्राओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘She for STEM’ का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना विकसित करना तथा उन्हें STEM विषयों में उच्च शिक्षा एवं करियर के लिए प्रोत्साहित करना है।
फैकल्टी मेंटर डॉ. आरती खंडूरी ने छात्राओं से अपनी रुचि एवं प्रतिभा पहचानने, निरंतर सीखने और नए विचारों व नवाचार के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बीएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुल 30 छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विज्ञानशाला के ‘कल्पना-She for STEM’ कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो. डीपीएस भंडारी, प्रो. राजकुमार त्यागी, डॉ. स्नेहलता मौर्य, डॉ. डीएस तोपवाल, डॉ. शुभम उनियाल, डॉ. उर्वशी कश्यप, डॉ. पुष्पा पवार, डॉ. कमलेश पांडे, डॉ. शुभम गोस्वामी, डॉ. चंचल गोस्वामी, डॉ. चन्द्रावती जोशी, डॉ. विजयराज उनियाल, डॉ. आराधना सक्सेना, श्री पूरण सिंह रावत, श्रीमती वर्षा रानी, श्रीमती आरती सजवान, श्रीमती किरण तोपवाल सहित अन्य प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!