स्यांसु मोड़ के पास 356 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अक्टूबर। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए स्यांसु मोड़ के पास 356 ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को थाना छाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नार सिंह महरा (43) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम बांज, थाना व जिला दार्चुला, नेपाल के रूप में हुई है।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी से चरस की प्राप्ति के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मनवीर सिंह चौहान, अपर उपनिरीक्षक जुगल किशोर भट्ट, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह बिष्ट और महिला कांस्टेबल कल्पना।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!