जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में जुटे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
टिहरी गढ़वाल 14 नवंबर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल तथा ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटियों की ओर से नवनियुक्त जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल, धनोल्टी विधानसभा प्रभारी संदीप चमोली, टिहरी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र पाल, प्रतापनगर विधानसभा प्रभारी त्रिलोक सजवान और घनसाली विधानसभा प्रभारी महेश जोशी का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों के महत्व पर जोर देते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम में कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, राकेश राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, नरेंद्र रमोला, विक्रम सिंह पंवार, जयवीर रावत, देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, विशन सिंह रांगड़, जसबीर नेगी, शक्ति जोशी, विजय गुनसोला, मान सिंह रौतेला, ज्योति भट्ट, लखबीर चौहान, नवीन सेमवाल, सीमा कृषाली, सगुफ्ता परवीन, ममता पैन्यूली, रमेश गुनसोला, मुर्तजा बेग, पूरण सिंह पोखरियाल, मनीष पंत, मुन्नी बिष्ट, लक्ष्मी रावत, विनीता भट्ट और बीना सजवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




