अस्पताल में 95 प्रतिशत दवाइयां उपलब्ध होने की जानकारी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर हुई चर्चा
टिहरी गढ़वाल 23 नवम्बर। टिहरी विधायक के प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार ने सोमवार को जिला अस्पताल बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. भागीरथी गब्याल से मुलाकात कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों के लिए लगभग 95 प्रतिशत दवाइयां उपलब्ध हैं। इस संबंध में वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीना घिल्डियाल और प्रेम शाह से भी वार्ता की गई।
जयेंद्र पंवार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।




