राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीजी कॉलेज में बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अगस्त। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने टेबल टेनिस खेलकर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सहयोग की भावना विकसित होती है।
उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों को जीत का उत्सव मनाने के साथ-साथ हार को सकारात्मक रूप से स्वीकार करना भी सिखाते हैं। स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी दिनचर्या में खेलों को स्थान देना चाहिए।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पी.सी. पैन्यूली ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जयेंद्र सजवान, डॉ. स्नेहलता, डॉ. ऋचा पंत, डॉ. मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के आयोजन से महाविद्यालय परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!