पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्राम कोलधार, सौंदकोटी और ढरसाल गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से किया संवाद

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 सितम्बर। टिहरी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्राम कोलधार, सौंदकोटी और ढरसाल गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। गांव-गांव पहुंचे धनाई के समक्ष ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। और सड़क, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए और समस्याओं के समाधान की मांग की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई के समक्ष कोलधार ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क के डामरीकरण की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सड़क के डामरीकरण को क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकता बताते हुए इस दिशा में प्रभावी पहल की मांग की।
सौंदकोटी गांव में ग्रामीणों ने बादशाहीथौल-केमवाल गांव मोटर मार्ग के डामरीकरण का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क मार्ग का डामरीकरण न होने से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रात्री के समय कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।ढरसाल गांव में एसआरटीसी कैंपस के सीवर रिसाव से गांव का पीने का पानी दूषित होने का गंभीर मामला ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री धनाई के समक्ष रखा। इसको लेकर ग्रामीणों में कैंपस के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्या को तत्काल दूर किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही कैंपस से गांव को आने वाली सड़क की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई।
पूर्व मंत्री धनाई ने ग्रामीणों संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान टिहरी विधानसभा क्षेत्र में किये गए कई विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने से होता है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लगातार उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रही है।
धनाई ने कहा कि गांवों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। सड़क और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं ग्रामीणों का अधिकार हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को उचित स्तर पर उठाने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान कोलधार विष्णु दत्त उनियाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता उनियाल,अजय उनियाल,पूर्व प्रधान सुरेंद्र दत्त उनियाल,माया राम उनियाल,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत उनियाल,प्रधान सौंदकोटी मंगल सिंह नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीन नेगी,पूर्व प्रधान सुनीता देवी,उप प्रधान वीनीता देवी,अध्यक्ष साधन सहकारी समिति उत्तम नेगी,प्रधान ढरसाल गांव बुद्धि प्रसाद भट्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी भट्ट उप प्रधान भुवनेश्वरी देवी देवेन्द्र दत्त उनियाल,उपेंद्र दत्त उनियाल,विनोद पाण्डेय,श्रीराम भट्ट,केंद्र सिंह चौहान,शिवराज सिंह नेगी,मनवीर सिंह नेगी,होशियार सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!