मेंटरशिप समिति द्वारा प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
खाड़ी, टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में मेंटरशिप समिति द्वारा प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं, व्यक्तिगत समस्याओं, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं, समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। छात्राओं को अपनी समस्याओं एवं चिंताओं को खुलकर साझा करने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित प्राध्यापकों से परामर्श एवं मार्गदर्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह ने छात्राओं को तनाव व समय प्रबंधन (Time n stress management) एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ तनाव को सही ढंग से प्रबंधित करना भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को तनाव प्रबंधन से संबंधित विषयों पर संबंधित प्राध्यापक से परामर्श एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपनी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना कर सकें।
डॉ. मीनाक्षी ने छात्राओं को Spoken English सीखने तथा अंग्रेजी भाषा में संवाद करने का आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाषा पर पकड़ और प्रभावी संवाद कौशल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य के रोजगार अवसरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाने की सलाह दी।
मेंटरशिप समिति की नोडल अधिकारी डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी ने छात्राओं को अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से इनडोर एवं आउटडोर गेम्स खेलने तथा शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए आवश्यक हैं।
कार्यशाला में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत विकास, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन, संचार कौशल एवं भविष्य की दिशा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं ने भी अपनी जिज्ञासाएं एवं समस्याएं साझा कीं तथा विशेषज्ञ प्राध्यापकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह, मेंटरशिप समिति की नोडल अधिकारी डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. मीना एवं डॉ. सीमा पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं को शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं स्वस्थ, आत्मविश्वासी और सकारात्मक भविष्य के निर्माण के लिए सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
टिहरी गढ़वाल 2 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में मेंटरशिप समिति द्वारा प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं, व्यक्तिगत समस्याओं, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।