कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने निर्माणाधीन पुलों का किया निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 05 सितंबर। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखने के लिए शनिवार को अधिकारियों की टीम ने विभिन्न निर्माणाधीन पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में टीम ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
टीम ने खड़खड़ी श्मशान घाट मार्ग पर सूखी नदी में 1321.96 लाख रुपये की लागत से बन रहे डबल लेन पुल, मायापुर स्कैप चैनल पर दक्षद्वीप-बैरागी कैंप को जोड़ने वाले 1246.09 लाख रुपये के 60 मीटर स्पान स्टील गर्डर पुल, ज्वालापुर-शिवालिक नगर मार्ग पर पथरी रौ नदी में 966.61 लाख रुपये की लागत से बन रहे आरसीसी पुल तथा धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर 1659.42 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 90 मीटर स्पान कंपोजिट स्टील गर्डर पुल का निरीक्षण किया।
सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थर्ड पार्टी एजेंसी से नियमित गुणवत्ता जांच कराने तथा वर्षाकाल के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पुल की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ समन्वयक गंगा प्रसाद पंत, कुंभ मेला टेक्निकल सेल के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!