पुलिस लाइन चंबा में भव्य जन्माष्टमी समारोह, झांकियों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 5 सितंबर। टिहरी गढ़वाल पुलिस परिवार की ओर से पुलिस लाइन चंबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों एवं फायर सर्विस की ओर से तैयार आठ आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। पुलिस परिवारों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने अपने पति मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून एवं पुत्र के साथ भगवान लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना कर झूला झुलाया। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए जनपद की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सुप्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल एवं मंजू नौटियाल की प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग जमा दिया। उनके गीतों पर देर रात तक पुलिस परिवार एवं क्षेत्रीय लोग झूमते रहे।
समारोह में मणिकांत मिश्रा, वरुणा अग्रवाल, दयाराम, दीपक सिंह, चंद्रमोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह भंडारी, संजीवा कुमार एवं अभिलाष गैरोला सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला गोविंद सिंह राणा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लंबगांव रोशन रांगड़ समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!