राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में “ट्रैक फॉर ड्रग -फ्री भूमि “के तहत कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में आज़ ‘ट्रैक फॉर ड्रग फ्री- भूमि’’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक वर्ग ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं एंटी ड्रग सेल के नोडल डॉ शनव्वर ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को एंटी ड्रग के प्रति सक्रिय सहभागिता करने का संकल्प के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक एवं जागरूकतापूर्ण वातावरण बना रहा। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ ईरा सिंह, डॉ मीना, डॉ संगीता बिजलवान जोशी, डॉ मीनाक्षी,, डॉ ममता चौहान, श्री आशीष पुंडीर एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!