Ad image

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का दीक्षान्त समारोह 8 मार्च

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद * 3 मार्च 2020

देहरादून: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह 8 मार्च को यूनिवर्सिटी परिसर में होगा। दीक्षांत समारोह में 69 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ’निशंक’ और उत्तराखण्ड राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत होंगे।

दीक्षांत समारोह में 2017, 2018 और 2019 के पास आउट छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जायेगी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो0 (डॉ०) संजय जसोला ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 4753 छात्रों को डिग्री दी जाएगी और इस दीक्षांत समारोह में 69 स्वर्ण पदक, 73 रजत पदक और 72 कांस्य पदक दिए जाएंगे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!