को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष बने अतुल रावत, सौरभ बधानी महामंत्री

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अक्टूबर। को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन टिहरी शाखा के चुनाव में अतुल रावत ने अध्यक्ष और सौरभ बधानी ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर रावत ने कुलदीप सकलानी को 45 मतों तथा महामंत्री पद पर बधानी ने नवीन राणा को 41 मतों से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर उत्तम सिंह असवाल ने हरि सिंह बिष्ट को महज एक मत से हराकर कांटे के मुकाबले में जीत हासिल की। तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
रविवार को बौराड़ी के एक होटल में चुनाव अधिकारी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रीतम सिंह बर्त्वाल, सहायक चुनाव अधिकारी विजेंद्र रावत, गोविंद रावत व अनिल नेगी तथा पर्यवेक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।
अध्यक्ष पद पर अतुल रावत को 94 और कुलदीप सकलानी को 49 मत मिले। महामंत्री पद पर सौरभ बधानी ने 92 मत प्राप्त किए, जबकि नवीन राणा को 51 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर उत्तम सिंह असवाल को 72 और हरि सिंह बिष्ट को 71 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर प्रदीप उनियाल ने 82 मत लेकर अनिरुद्ध चौहान को 22 मतों से पराजित किया।
इसके अलावा संजय सिंह कोषाध्यक्ष, कुलवीर सिंह उप मंत्री और बालकृष्ण जुयाल ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारियों एवं पर्यवेक्षक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर को-ऑपरेटिव इंप्लाइज यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सोहनपाल राणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल रावत और महामंत्री सौरभ बधानी ने कर्मचारियों की पदोन्नति सहित विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
इस मौके पर आरपी बलूनी, यशवंत भंडारी, हिमश्री ममगाईं, रविंद्र पंवार, वरुण रतूड़ी, कुलदीप नेगी, महेशकांत बडोनी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!