टिहरी गढ़वाल 25 अक्टूबर। राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में रविवार को टिहरी गढ़वाल एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (NIDJAM) आयोजित की गई। अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन अध्यक्ष उपेंद्र मैठाणी, पौड़ी गढ़वाल एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष मानव बिष्ट, सचिव संजीव नेगी, केसर सिंह और भिलंगना के प्राथमिक ब्लॉक खेल समन्वयक संदीप चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अध्यक्ष उपेंद्र मैठाणी ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। सचिव संजीव नेगी ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
अंडर-14 ट्राइथलॉन में बालक वर्ग से प्रिंस (GIC केमरा-केमर) और बालिका वर्ग से मीरा (GIC कोट विशन) प्रथम रहे। अंडर-16 में गोला फेंक में अनुज सिंह राणा (GIC धारकोट), पेंटाथलॉन में अजय सिंह राणा (GIC कोट विशन), 600 मीटर दौड़ में सौरभ (GIC ओडाडा), बालिका गोला फेंक में नंदनी (GIC मिश्रवान गांव) और लंबी कूद में अमीषा (GIC घुमेटीधार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर दिनेश बिष्ट, महेश पालीवाल, जसपाल मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज रमोला ने किया।
घुमेटीधार में NIDJAM प्रतियोगिता आयोजित, सात खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



