टिहरी गढ़वाल। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में बुधवार, 18 नवंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एचएच श्री माताजी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट की ओर से सहज योग कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को ध्यान और आत्मिक शांति का महत्व बताया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती हेमा चुफाल के नेतृत्व में सहज योग टीम ने स्वयंसेवकों को ध्यान का अभ्यास कराया। टीम ने ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता, तनाव प्रबंधन और आत्मिक संतुलन बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही जीवन में सकारात्मकता विकसित करने और आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए सहज योग की उपयोगिता बताई।
प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ला ने इस सराहनीय पहल के लिए सहज योग टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. लीना पुंडीर, डॉ. इंदिरा जुगरान, डॉ. अमित, डॉ. तान्या, डॉ. रंजू उनियाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
सहज योग के माध्यम से विद्यार्थियों को सिखाए ध्यान और तनाव प्रबंधन के गुर

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



