स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, बसों और वैन का किया सघन निरीक्षण बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, बसों और वैन का किया सघन निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने जांचे सुरक्षा मानक, 22 नवंबर तक जारी रहेगा अभियान

टिहरी गढ़वाल । स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए टिहरी गढ़वाल में स्कूल बसों, वैन, कैब एवं यात्री वाहनों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों पर 16 से 22 नवंबर तक संचालित इस विशेष अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया।
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन शर्मा के निर्देश पर सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) दयाराम के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्कूली वाहनों की स्थलीय जांच की। इस दौरान वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेज, तकनीकी स्थिति तथा यातायात नियमों के अनुपालन का जायजा लिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विद्यालय प्रबंधन, वाहन संचालकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों और यातायात नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।
विशेष निरीक्षण अभियान 22 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली बच्चों एवं यात्रियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी तथा अनियमितताएं मिलने पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह मियां तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!