नई टिहरी में 28 दिसंबर को स्थापित होगी महाराजा सुदर्शन शाह की भव्य प्रतिमा, कोटी कॉलोनी में बनेगा ऐतिहासिक संग्रहालय

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

विधायक किशोर उपाध्याय की पहल से टिहरी के संस्थापक महाराजा सुदर्शन शाह की स्मृतियों को मिलेगा सम्मान, वीर गबर सिंह और श्रीदेव सुमन सहित इंद्रमणि बडोनी की विरासत को संजोने की भी तैयारी

टिहरी गढ़वाल । टिहरी रियासत की स्थापना करने वाले महाराजा सुदर्शन शाह की स्मृतियों को अब नई टिहरी में भव्य प्रतिमा के रूप में संजोया जाएगा। आगामी 28 दिसंबर को नई टिहरी में महाराजा सुदर्शन शाह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही कोटी कॉलोनी में टिहरी के गौरवशाली इतिहास और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करने के लिए आधुनिक संग्रहालय बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है।

विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी किए जा रहे हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के समकालीन वीर गबर सिंह के स्मारक स्थल का दस लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया गया है। वहीं श्रीदेव सुमन के गांव जौल में उनकी प्रतिमा को सड़क के स्तर पर उचित ऊंचाई पर स्थापित करने के लिए भी बीस लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के महानायक एवं राज्य के जनक कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा नई टिहरी में स्थापित करने की योजना है।

28 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए एक समिति बनाई जाएगी जिसमें महाराजा मनुजेंद्र शाह और महारानी राज्य लक्ष्मी शाह जी संरक्षक की भूमिका में और कुंवर भवानी प्रताप सिंह पंवार जी संरक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रयास किया जाएगा कि कार्यक्रम में टिहरी के सभी विधायक, पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

पुराना दरबार ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह पंवार ने कहा कि निश्चित रूप से श्री किशोर उपाध्याय जी का यह प्रयास उन महान विभूतियों के योगदान को याद रखने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि यदि इन महापुरुषों का योगदान नहीं होता तो आज हमारी पहचान और वर्तमान व्यवस्था भी वैसी नहीं होती। उनके इतिहास और स्मृतियों को संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि टिहरी के इतिहास, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को सहेजने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों, ऐतिहासिक नायकों और अपनी सांस्कृतिक पहचान को जान सकें।

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय कठैत, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र डोभाल, मंडल महामंत्री शांति खंडूरी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!