रोहित शर्मा ने एक टेस्ट सीरिज़ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली

रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं।रांची टेस्ट में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 255 गेंदों का सामना करते हुए 212 रन की पारी खेली जिसमें 6 शानदार छक्के भी शामिल थे। रोहित ने अपना दोहरा शतक भी छक्के लगाकर पूरा किया और वो पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में अपने छक्कों की संख्या 50 के पार पहुंचा दी। रोहित अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज छक्का लगाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों में पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। रोहित ने धोनी व सहवाग जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने ये उपलब्धि अपने टेस्ट करियर की 51वीं पारी में हासिल कर ली।

इससे पहले ये कमाल करने वाले बल्लेबाज एम एस धोनी थे जिन्होंने टेस्ट मैच की 78 पारियों में रोहित से पहले टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे किए थे। पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 92 पारियों में ये कमाल किया था। वहीं कपिल देव ने 154 और सौरव गांगुली ने 161 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम की थी।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा- 51 पारी
महेंद्र सिंह धौनी- 78 पारी
वीरेंद्र सहवाग- 92 पारी
कपिल देव- 154 पारी
सौरव गांगुली-161पारी
शाहिद अफ़रीदी-46 पारी
शामिल हैं।
रोहित ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने लगाने का भी विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Share This Article
error: Content is protected !!