Ad image

दुखद: बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त में दो लोगों की दर्दनाक मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 13 मई 2020

नारायणबगड़: जनपद चमोली के नारायणबगड़-सिलोड़ी मोटर मार्ग पर बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगो की मौत मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन नारायणबगड़ से वापस चीडिंगा सिलोड़ी जा रहा था कि तालसरी चट्टान के समीप दुर्घटना हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक दिनेश सिंह पुत्र सूजन सिंह 30 निवासी सिलोड़ी तथा विक्रम सिंह पुत्र कुंदन 42 सिलोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में दो ही लोग थे।

बता दें कि विक्रम चंडीगढ से आया था और भराड़ीसैंण में 14 दिन की क्वारेंटीन अवधि पूरा करने के बाद अपने घर सिलोड़ी जा रहा था। राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को निकाला।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!