क्वारन्टीन सेन्टर में 78 वर्षीय वृद्धा की मौत,रक्तचाप और अस्थमा की थी मरीज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़,पौड़ी 17 मई ।

कुछ दिन पहले दिल्ली के बुराड़ी से पौड़ी लौटी 78 वर्षीय एक महिला की क्वारेन्टीन सेंटर में शनिवार देर रात मौत हो गयी है। मामला पौड़ी के रिखणीखाल ब्लाक के रेबा गांव का है। 

महिला कुछ दिन पहले अपनी बहू के साथ रेबा आयी थी जिसे ऐतिहातन गांव के जूनियर हाईस्कूल में क्वारन्टीन किया गया था। इस घटना से प्रशासन एवम स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात उक्त बुजुर्ग महिला को खून की उल्टियां शुरू हुई थी जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन एवम स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी थी।

न्यूज़ अपडेट

तहसीलदार की रिपोर्ट के मृतक महिला गायत्री देवी पत्नी भीम सिंह निवासी ग्राम रेबा पट्टी इडियाकोट मल्ला-3 तहसील रिखणीखाल  12 मई को अपने बेटे बहु के साथ दिल्ली से गांव आयी थी। उन्हें यहां जूनियर हाईस्कूल में क्वारन्टीन किया गया था। परिजनों के अनुसार महिला कई सालों से रक्तचाप एवम अस्थमा की मरीज थी। चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार महिला में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। इसे कोरोना से न जोड़ा जाय।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!