16 IAS, 5 PCS Transferred; मंगेश घिल्डियाल बने डीएम टिहरी, वंदना को रुद्रप्रयाग का चार्ज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 21 मई 2020

नई टिहरी। उत्तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिसमें 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। जिलाधिकारी टिहरी डॉ0 वी षणमुगम शासन में अपर सचिव बनाया गया है। हालांकि यह प्रमोशन काफी पहले हो गया था।

रुद्रप्रयाग के लोकप्रिय जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को टिहरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमायूं आयुक्त बनाया गया। आईएएस दीपेंद्र चौधरी को कमिश्नर परिवहन।आईएएस वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का चार्ज दिया गया है। साथ ही कई आईएएस अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: [insert page=’dehradun-haridwar-ko-mile-naye-dm’ display=’title|link’]

[pdf-embedder url=”https://garhninad.com/wp-content/uploads/2020/05/Trasfer-IAS.pdf” title=”Trasfer IAS”]

शासन द्वारा आईएएस के साथ ही 5 पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है, रूद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून की नई जिम्मेदारी दी गयी है, वहीं अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून रामजी शरण शर्मा को अपर जिलाधिकारी रूदप्रयाग बनाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: [insert page=’the-impact-of-the-news-dg-ordered-sundaram-sharma-case-to-be-investigated-by-gazetted-officer’ display=’title|link’]

[pdf-embedder url=”https://garhninad.com/wp-content/uploads/2020/05/Transfer-PCS.pdf” title=”Transfer PCS”]

यह खबर भी पढ़ें: [insert page=’public-representative-met-dm-for-immediate-transfer-of-bdo-sonam-gupta-from-devprayag-block’ display=’title|link’]

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!