Ad image

शिविर में निःशुल्क दवा, मास्क किए वितरित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 20 जून 2020

घनसाली: रावत होम्योपैथिक क्लीनिक विनकखाल द्वारा केमर पट्टी के सीमांत व दूरस्थ गांव कांगडा मे 37वाँ निशुल्क शिविर का आयोजन कर लोगों को निशुल्क दवा वितरण की तथा थर्मल स्क्रीनिंग की।

डॉक्टर गोविंद रावत (बीएचएमएस )के द्वारा  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ग्रामवासियो की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु  होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक अल्ब 30 का वितरण किया। तथा लोगों को करोना जैसी महामारी से बचाव व सावधानी के लिए जागरूक किया गया। लोगों को मास्क भी बांटे। 

शिविर में बचल सिंह रावत खवाडा अध्यक्ष ज्वालामुखी मंदिर बिनक खाल, ग्राम सभा कांगड़ा के प्रधान संजय पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा देवी पंवार,  उप प्रधान लक्ष्मी प्रसाद, पूर्व प्रधान कमला देवी समेत कई आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ती व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!