युवा कांग्रेस ने कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 29 जुलाई 2020

नई टिहरी: युवा कांग्रेस ने जिले में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की है। आज युवा कांग्रेस के टिहरी विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने टिहरी विधायक धन सिंह नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में टिहरी जिले में आ रहे प्रवासियों की जनपद की सीमाओं पर ही टेस्टिंग कर घर भेजने समेत ग्राम स्तर पर एक सिरे से टेस्टिंग किए जाने की मांग की है। जिससे कि टिहरी जनपद में कोरोना महामारी के फैलने की संभावनाएं शून्य हो जाए। 

विधानसभा अध्य्क्ष नवीन सेमवाल ने कहा कि कोरोना जांच की टेस्टिंग कर ग्राम स्तर पर तेजी लाई जाए जिससे बिना टेस्टिंग के जनपद में आये लोगों की पुष्टि हो सके वा लोगों के मन से भय का माहोल खत्म हो जाये ।

ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव शाद हसन, पंकज चौहान ,मनीष भट्ट, दीपक डोभाल, अखिलेश ,पावेंद्र, अमित आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!