प्रियंका का बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार पर हमला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 1अगस्त 2020

 नई दिल्ली: निजी संवाददाता।  कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में अपराध की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि अपराध की वारदातों पर अंकुश लगाने में वह असफल साबित हो रही है।

श्रीमती वाड्रा  योगी सरकार पर राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार हमला कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है । श्रीमती वाड्रा ने राज्य सरकार पर बुलंदशहर में हुई अपहरण की घटना को लेकर तीखा हमला किया और  आरोप लगाया कि वह अपराध रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है। 

उन्हीने कहा “‘उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली।कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्त है और जंगलराज के लक्षण हैं।” पता नहीं सरकार कब तक सोएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!