साढ़े सात हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 जुलाई 2020

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आज फिर 146 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 7593 पहुंच गया है। 

राज्य में एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रात्रि आठ बजे जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक्टिव संक्रमितों की संख्या तीन हजार पार करते हुए 3032 पहुंच गई है। 

अब तक 4437 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। आज 107 लोग विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर अपने घरों को लौटे हैं। राज्य के लिए एक बड़ा संकट यह है कि अभी भी राज्य में 8002 सैंपल के नतीजे आने वाले हैं। जिन सैंपल में हर दिन बढ़ौतरी हो रही है। जो लगातार संक्रमित चिन्हित हो रहे हैं। इस वजह से उनकी संख्या तेजी से बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!