Ad image

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में नवनियुक्त प्राध्यापकों का स्वागत एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 21 अगस्त 2020

धारमंडल (टिहरी): आज शुक्रवार 21 अगस्त को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा – धारमंडल टिहरी गढ़वाल में नवनियुक्त प्राध्यापक स्वागत समारोह एवं शिक्षक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त प्राध्यापक डॉ0 जितेंद्र शाह, डॉ0 आराधना बंधानी एवं डॉ0 सुमन का स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही वरिष्ठ प्राध्यापकों के माध्यम से अभिविन्यास कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। मुख्य प्रवक्ता डॉ सेमवाल ने नवनियुक्त प्राध्यापकों को दायित्व निर्वहन एवं सर्व मूल्यांकन के बारे में निर्देशित किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ0 वी पी अग्रवाल ने नवनियुक्त प्राध्यापकों का स्वागत किया। प्राचार्य ने उन्हें महाविद्यालय परिवार के प्रति उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा से संबंधित बातों से अवगत कराया, साथ ही महाविद्यालय के प्रशासन, अवकाश एवम वित्त नियमों की भी जानकारी दी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!