बुरी खबर: प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा अशोक कुमार का निधन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 12 अक्टूबर 2020

देहरादून। उत्तराखंड के लिए एक और दुःखद ख़बर है। शासन में तैनात प्रभारी उच्च शिक्षा सचिव अशोक कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कुमार का पिछले कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अशोक कुमार के निधन पर सीएम त्रिवेंद्र ने भी शोक जताया।

आज उनकी मौत की सूचना मिलते ही शासन में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि आईएएस अशोक कुमार कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। वह काफी समय से इलाज करवा रहे थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!