सीएम ने 48 करोड़ 85 लाख लागत के जानकी सेतु थ्री लेन पुल जनता को किया समर्पित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 20 नवम्बर 2020

नई टिहरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैलाश गेट में जानकी सेतु थ्री लेन पुल का लोकार्पण किया । इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल यम्केश्वर विधायक ऋतुराज खंडूरी, अनीता ममगाई, नगर पालिका मुनि की रेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी आदि उपस्थित रहे। 

आपको बता दें कि जानकी पुल की कुल लंबाई 346 मीटर है। इसकी चौड़ाई 3.9 मीटर है, जिसको तीन भागों में बांटा गया है। बीच का भाग लोगों की पैदल आवाजाही के लिए रखा गया है। इसके अलावा दोनों किनारों से एक ओर से दोपहिया वाहनों के आने और जाने के लिए व्यवस्था की गई है। इसकी कुल लागत 48 करोड़ 85 लाख आई है। 

14 साल बाद ही सही जानकी सेतु बनने से ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मण झूला के लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही कांवड़ मेले के दौरान लोगों को सबसे अधिक जाम की समस्या झेलनी पड़ती है, जिस से निजात मिलने की उम्मीद है।

जानकी सेतु बनने के बाद इसके दोनों तरफ लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लोग अपने छोटे-छोटे रोजगार इसके आसपास कर सकेंगे। यही नहीं गंगा के ऊपर बना जानकी सेतु पर्यटकों को काफी आकर्षित करने वाला भी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!