अब तृप्ति भट्ट होंगी एसएसपी टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार *18 दिसम्बर 2020,ब्रेकिंग।

देहरादून/ नई टिहरी ।पुलिस महकमे में व्यापक फेर बदल किया गया है। आईपीएस तृप्ति भट्ट को टिहरी गढ़वाल का एसएसपी बनाया गया है। जबकि टिहरी के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत अब देहरादून के नए पुलिस कप्तान होंगे।
अब सेनानायक एसडीआरएफ एसपी तृप्ति भट्ट को पुलिस कप्तान टिहरी बनाकर भेजा जा रहा है।डीआईजी अरुण मोहन जोशी को विजिलेंस, पीएसी और एटीसी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही आईजी अभिनव कुमार को प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया गया है।अभिनव कुमार गढ़वाल रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासन ने अब उनके स्थान पर डीआईजी नीरू गर्ग को गढ़वाल रेंज भेजा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!