जल्द ही अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में किया जाएगा विकसित

Govind Pundir
4 Min Read
खबर को सुनें

28 जनवरी को सीएम करेंगे उदघाटन

गढ़ निनाद समाचार।

पौड़ी, 21 जनवरी, 2021। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन परिसर पौड़ी में अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित करने हेतु व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। 

जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिलाधिकारी के प्रयासों की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। आर्किटेक रक्षित पाण्डे ने अपर बाजार में बनाये जाने वाले हेरिटेज स्ट्रीट के डिज़ाइन का अवलोकन कराते हुए होने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। 

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 28 जनवरी 2021 को प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान हेरिटेज स्ट्रीट के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया जायेगा। कहा कि पौड़ी शहर को पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं देश व दुनिया में अलग पहचान बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। जल्द ही अब अपर बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जायेगा। जल्द ही टूरिज्म की जितनी योजनाएं हैं उन्हें लाॅच करवाया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि सीएम घोषणा के तहत माॅल रोड़ का शिलान्यास, हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास किया जायेगा। कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट पूरे इंडिया में एक अलग ही स्ट्रीट के रूप में देखने को मिलेगी। काम शुरू हो चुका है और प्रथम चरण में 05 करोड़ की योजना है, जिसमें जिला योजना, डवलपमेंट आॅथरिटी व नगर पालिका से धनराशि व्यय किया जायेगा। जिसके लिए जिला योजना से लगभग 02 करोड़ जारी किया गया है। शीघ्र ही कार्य भी शुरू हो जायेगा। पुरानी जेल को भी म्यूजियम व हाट बाजार के रूप में पुराने आर्किटेक्ट को ध्यान में रखते हुए विकसित करने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि नये कलेक्ट्रेट भवन में वाहन पार्किंग, लोगों के बैठने के लिए गार्डन बनाने की कार्य योजना/ डिज़ाइन तैयार किया गया है। वहीं पुराने कलेक्ट्रेट भवन को रिस्टोर करने की योजना है, वह भी एक हेरिटेज बिल्डिंग होगी। कहा कि चैथे चरण में धारा रोड़ को भी अपर बाजार की तर्ज पर हेरिटेज रोड़ के रूप में विकसित करने की योजना है। शहर को अलग पहचान दिलाने के लिए जितनी भी रोड़ हैं, उनमें अलग-अलग रूप में विकसित किया जायेगा, जैसे कि टेका रोड़ को चैरी ब्लासम लेन के रूप में, देवप्रयाग रोड़ को मेपल रोड़ के रूप में विकसित कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पुराने कलेक्ट्रेट भवन को रिस्टोर करने, नये कलेक्ट्रेट भवन में 40 छोटे वाहन पार्किंग, सिटिंग पार्किंग एवं फूड पार्किंग आदि नये-नये कार्य किये जाने की प्लानिंग की जा रही है। रामलीला ग्रांउड के पास ओपन व्यू बनाया जायेगा, जिससे हिमालय के दर्शन होगें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी एस.एस.राणा, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधि.अधि.नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष व्यापार मण्डल पौड़ी देवेन्द्र रावत, सचिव अनूप देवरानी, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसांई सहित स्थानीय व्यापारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!