Ad image

सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी* 21 जनवरी 2021। थाना घनसाली अंतर्गत ग्राम सिरमोली पट्टी थार्ती में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार देने की खबर सामने आई है।  घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घनसाली कुलदीप मय फोर्स घटना स्थल हेतु रवाना हुये। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मृतका शशि पुण्डीर पत्नी विक्रम सिह पुण्डीर उम्र 27 वर्ष निवासी उपरोक्त का शव मृतका के मकान के पास स्थित खेत से बरामद किया।

क्षेत्राधिकारी नई टिहरी श्री महेश चन्द्र बिंजौला एवं थाना घनसाली पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका के शव को तत्काल कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराया गया। 

पूछताछ के दौरान बताया गया कि मृतका की शादी को लगभग 04  वर्ष हो चुके थे व  मृतका का पति विक्रम सिह पुण्डीर (36 वर्ष) विदेश में नौकरी करता था। जो कुछ दिन पूर्व ही गांव में आया था तथा पति–पत्नी का कल रात को शक के कारण झगड़ा होना बताया गया। पुलिस ने अभियुक्त विक्रम सिह पुण्डीर निवासी उपरोक्त उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

 अभियुक्त के विरूद्ध 302 भादवि के तहत थाना घनसाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!