विविध न्यूज़

मुख्यमंत्री ने कुलपति डॉ. पी.पी. ध्यानी की कार्यशैली को सराहा, बोले राज्य में पेश कर रहे हैं अनुकरणीय उदाहरण

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 23 जनवरी 2021।

नई टिहरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ पीपी ध्यानी के कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कुलपति डाॅ ध्यानी ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों को एक घंटा अधिक कार्य करने की एक स्वस्थ परंपरा की शुरूआत की है। डाॅ ध्यानी ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। सभी विभागों को उनके इस कार्य से प्रेरणा लेते हुए अपने विभाग के प्रति जिम्मेदारी को समझना चाहिए। देश और प्रदेश हित में कार्य करना चाहिए। उक्त बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित पराक्रम दिवस के अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधन में कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ पीपी ध्यानी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते है। लेकिन उन्होंने एक घंटा अधिक कार्य करने का जो प्रशंसनीय कार्य करने का कदम उठाया है। वह नजीर बनेगा। अन्य सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके प्रेरणा लेनी चाहिए। बताते चले कि कुलपति डाॅ पीपी ध्यानी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के पर्व पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने सभी साथी शिक्षकों, कर्मचारियों को एक घंटो अधिक कार्य करने की परंपरा की शुरूआत की थी। जिसके बाद से विश्वविद्यालय के कार्य दिवसों में प्रतिदिन एक घंटा अधिक कार्य किया जाने लगा।

विदित हो कि कुलपति डाॅ ध्यानी ने विश्वविद्यालय का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार कर्तव्यनिष्ठा का निर्वहन किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय हित में पूरी पारदर्शिता से कठोर निर्णय लिए है। विश्वविद्यालय को ऊंचाईया प्रदान करने की दिशा में कार्य किया। उच्च शिक्षा के उन्नयन में गतिमान रहे। डाॅ ध्यानी ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से जुड़े तमाम निजी और राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के कार्यो को कराया। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई। डाॅ ध्यानी ने विश्वविद्यालय हित में कई अनुकरणीय कार्य किए है। डाॅ ध्यानी के कार्यो की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची तो वह भी प्रशंसा करने से खुद को रोक ना सके। उन्होंने खुले मंच से कुलपति डाॅ ध्यानी की तारीफ की।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद की अध्यक्ष दीप्ति रावत, स्वामी नरसिम्हानंद,  अपर सचिव उच्च शिक्षा  एम एम सेमवाल, विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति, महाविद्यालयों के प्राचार्य व तमाम गणमान्य नागरिक, प्रतियोगी उपस्थित रहे


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!