गज़ब: 12 घण्टे में बिछुड़े बुजुर्ग को मिलाया परिजनों से

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। 

रूड़की। मानसिक रुप से अस्वस्थ एक बुजुर्ग शिवपुरम रुड़की स्थित अपने घर से किसी को बिना बताये कहीं चले गये थे। परेशान परिजनों द्वारा कोतवाली गंग नहर (रुड़की) में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 

गुमशुदगी पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर सघन सर्च अभियान चलाकर केवल 12 घंटे के अन्दर बुजुर्ग व्यक्ति को ऋषिकेश से ढूंढकर सकुशल परिजनों तक पहुंचाया गया। इस मानवतापूर्ण कार्य के लिए कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम की सराहना की गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!