बिग ब्रेकिंग: सल्ट विधानसभा उपचुनाव 17 अप्रैल को 2 मई को होगी मतगणना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। 

देहरादून। चुनाव आयोग ने सल्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख तय कर दी है। 23 मार्च को गज़ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। आयोग के अनुसार 17 अप्रैल को मतदान और 02 मई को मतगणना होगी। 

आयोग ने देशभर में दो लोकसभा और 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर यह कार्यक्रम जारी किया है। उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों दल पहले से ही उपचुनाव की तैयारी में लगे हैं। अब देखना यह है कि दोनों राष्ट्रीय दल किन चेहरों को मैदान में उतारते हैं। इनके अलावा उक्रांद और आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारती है या नहीं यह देखना बाकी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!