चम्बा पालिका ने वैक्सीनेशन सेंटर किया सेनेटाइज, लोगों को किया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी,11 मई 2021। गनिस।

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में आज भी पालिका चंबा द्वारा vaccination centre राजकीय इंटर कॉलेज तला चंबा में सैनिटाइजेशन कराया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अच्छी तरीके से हो इसके लिए गोले भी बनवाए गए।

सीएचसी चंबा में लगातार पॉजिटिव पेशेंट के आने पर वहां पर भी डॉ जैन के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन पालिका द्वारा कराया गया।नगर पालिका परिषद चंबा तथा पुलिस थाना चंबा के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य चौराहे पर लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को लगातार जागरूक भी किया गया।

उधर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा 18 से 44 वर्ष के नौजवानों के covid  वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया गया । इस दौरान थाना चंबा के थाना प्रभारी पंकज देवरानी, पालिका के सफाई प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सेमवाल, गब्बर सिंह बिष्ट, हरीश मणि भट्ट, सुरेश पंवार, सूरजपाल, अनुज सजवान, मनी पवार, पंकज नेगी, दलबीर सिंह सजवान विकास वाल्मीकि आदि टीम में सम्मिलित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!