दून में पत्रकारों को लगा को-वैक्सीन का टीका, सीएम का जताया आभार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, गढ़ निनाद ब्यूरो। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में देहरादून के मीडियाकर्मियों के लिए कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस कोविड टीकाकरण कैम्प में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लेकर वैक्सीन लगवाई।

महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान द्वारा पत्रकारों के टीकाकरण के लिये सूचना निदेशालय में आवश्यक व्यवस्था की गयी थी। इस मौके पर अपर निदेशक सूचना डॉ. अनिल चंदोला भी मौके पर मौजूद रहे। 

कैंप में सभी मीडियाकर्मियों को आधार कार्ड और उनके कार्यालय के आईडी कार्ड के आधार पर “को-वैक्सीन” का टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन के पश्चात सभी पत्रकारों को 45 मिनट ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया।पत्रकारों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!