चम्बा पालिकाध्यक्ष व ईओ ने वार्ड में जाकर समस्याओं का किया निदान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । नगर पालिका परिषद चम्बा की अध्यक्ष सुमना रमोला व अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने वार्ड नंबर 1 में सभासद गौरव नेगी, सफाई निरीक्षक राजबीर व अन्य स्टाफ के साथ घर घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।

अध्यक्ष सुमना रमोला व ईओ जोशी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में गार्बेज उठान के पश्चात उसका भारत सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमन के तहत निस्तारण किया जा रहा है। आज रेडक्रॉस अस्पताल, श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज, ब्लॉक रोड व विभिन्न वार्डों में टीम ने घर घर जाकर सेनेटाइजेशन किया तथा कोविड और डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया ।

पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने सफाई निरीक्षक व पर्यावरण मित्रों को नगर क्षेत्र के रास्तों, गलियों की साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन करने, समय-समय पर दवाइयों का छिड़काव करने आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा। ताकि कोविड व डेंगू से भी बचाव भी हो सके ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!