Ad image

अपराधियों की आई शामत : यूपी में अब तक 139 एनकाउंटर, 1574 करोड़ की संपत्ति भी जब्त

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

लखनऊ।

अपराध का पर्याय बने यूपी में जब से योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली तब से प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी है। पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में अब तक 139 एनकाउंटर, 1574 करोड़ की संपत्ति जब्त की गयी है। वहीं 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं।

अब तक मुठभेड़ में बदमाशों के अलावा 13 पुलिसकर्मी शहीद  और 1122 पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रदेश के चिन्हित 25 कुख्यात अपराधियों व उनके गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई जारी है। अब तक 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। इसमें 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!