Ad image

मणिपुर पहुंचते ही ASP (खेल) बनी मीराबाई चानू

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मणिपुर। टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी के मणिपुर पहुंचते ही उन्हें एडिशनल एसपी बना दिया गया है। मीराबाई चानू को सीएम एन बीरेन सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपा। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली मीराबाई चानू अब मणिपुर की एडिशनल एसपी बन गई हैं। 

मणिपुर पहुंचते ही मीराबाई चानू का एक भव्य समारोह में स्वागत किया। हवाई अड्डे पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उनकी सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी , मीराबाई के परिवार के सदस्य, दोस्त और प्रशंसक मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री ने उन्हें एक करोड़ रूपये का चेक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। मीराबाई के टोक्यो में पदक जीतने के बाद ही उन्होंने इस पुरस्कार की घोषणा की थी। समारोह में मीराबाई के माता पिता, उनके बचपन की कोच अनिता चानू और राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों ने भाग लिया। इसके बाद मीराबाई अपने गांव रवाना हो गई। 

यह भी पढ़िए

मीराबाई ने 21 साल बाद भारोत्तोलन में झटका रजत पदक, पीएम ने दी बधाई, देश मे जश्न

टोक्यो। टोक्यो से भारत के लिए अच्छी खबर आने लगी हैं। मीरा बाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक हासिल किया है। 49 किलोग्राम कैटेगरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने रजत मेडल जीत लिया है। वह टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं । उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। 

पीएम  ने कहा, “इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।” भारोत्तोलन में भारत की तरफ से यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!