Ad image

नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह “इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस अवार्ड” से हुए सम्मानित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। कोरोना महामारी के दौरान समाज कल्याण के उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान के लिये नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को प्रतिष्ठित “इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस अवार्ड” से हुए सम्मानित किया गया है।

इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस (IFUNA) संस्था हर वर्ष समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है। पिछले वर्ष संस्था द्वारा स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

समारोह के दौरान इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस (IFUNA) संस्था ने प्रीतम सिंह की खूब सराहना की। संस्था द्वारा दिए गए सम्मान पत्र में कहा गया कि कोरोना महामारी के दौरान प्रीतम सिंह ने समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान दिया। 

अवार्ड से सम्मानित होने के बाद प्रीतम सिंह ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे इस सम्मान को उत्तराखंड कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के असली हकदार वे कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात जरूरतमंद लोगों की मदद की।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी को बधाई दी है। कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को  कोरोना काल में आम जनता के बीच रह कर लोगों की हर तरह से मदद करने के लिए प्रतिष्ठित ‘इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। 

राणा ने कहा कि श्री प्रीतम सिंह कोविड महामारी के पिछले 18 महीनों के दौरान असाधारण मानवीय प्रयासों में लगे रहे। उन्होंने राज्य के नागरिकों को भोजन, स्वच्छ पानी, कपड़े, दवाएं, मास्क और सैनिटाइज़र के वितरण में सराहनीय योगदान दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!