Ad image

विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस और हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पाखी गरुड़ गंगा में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।सैकड़ों श्रद्धालु रहे उपस्थित, श्रीकृष्ण झांकी ने लोगों का मन मोहा।

कुलबीर बिष्ट

पीपलकोटी। पाखी गरुड़ गंगा में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीकृष्ण झांकी ने लोगों का मन मोहा। गौरतलब है कि हर साल पाखी गरुड़ गंगा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मेला आयोजित होता है। विगत दो सालों से कोरोना की वजह से सूक्ष्म रूप में मेले का आयोजन हो रहा था। 

इस साल कोरोना में कमी के चलते एक बार फिर से श्रीकृष्ण जन्म मेला भव्य रूप से मनाया गया। इस दौरान दृगा नृसिंह मन्दिर पाखी गांव से भगवान श्रीकृष्ण की डोली व झांकी गरुड़ गंगा मंदिर तक निकाली गई। झांकी में हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की..भादो का बरसात कन्हैया त्वेन जन्म लीनी कन्हैया भजन पर भक्त झूमते रहे। 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, क्षेपंस सुलोचना देवी, ममद व युवक मंगल मौजूद थे व मृदुल सांस्कृतिक समिति द्वारा कृष्ण भजन की प्रस्तुति दी गयी जिसमें देर सायं तक कृष्ण भक्त झूमते रहे। वहीं विश्व हिन्दु परिषद के स्थापना दिवस पर पीपलकोटी व पाखी में विहिप, बजरंग दल व एकल विद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये व लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईयॉं दी गयी।

इस अवसर पर विहिप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल शाह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गैरोला, जिला धर्म जागरण प्रमुख कुलबीर बिष्ट, अयोध्या हटवाल, आदित्य, नरेन्द्र नेगी, मयंक, आयुष, संजय सिंह, मुकेश पंवार, अनूप पंवार, भुवनेश जोशी, सरिता राणा, किरन, सुमन, नीलम, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!