तम्बाकू के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए-इवा आशीष

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों के आस-पास तंबाकू की बिक्री व सेवन पर सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित  करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू के प्रति जागरूकता संबंधी पोस्टर/बैनर/पेंटिंग इत्यादि करवाई जाए। साथ ही कहा कि यदि स्कूलों में कोई बच्चा नशा करते हुए पाया जाता है तो इसकी जानकारी उनके परिजनों को जरूर दी जाए। 

उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए संबंधित स्कूलों के नजदीक थाना चौकियों के प्रभारियों को आसपास की दुकानों का मौका मुआयना करने के भी निर्देश दिए हैं। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, डीडीओ सुनील कुमार, डॉ एलडी सेमवाल, शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, सीओ सदर श्री बलूनी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएम जोशी,  साइक्लोजिस्ट डॉ रीना सिंह, जिला सलाहकार कनिष्क काला, सामाजिक कार्यकर्ता मधु डोभाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!