सकलाना क्षेत्र में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। गांधी जयंती पर जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के ग्राम मजगाव में स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ नेहरू युवा केन्द्र टिहरी के जिला युवा समन्वयक अविनाश सिंह, नमामि गंगे परियोजना अधिकारी अरुण उनियाल और वृक्ष मित्र डा त्रिलोक चंद सोनी द्वारा किया गया। 

इस मौके पर अविनाश सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान पूरे महीने प्रत्येक गाँव स्तर तक चलेगा। प्रत्येक ब्लॉक को 500 kg प्लास्टिक का लक्ष्य दिया है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को गाँव स्तर तक पहुचाना है। 

ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटर अनिल हटवाल ने बताया कि अभियान सकलाना क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में चलाया जायेगा। जिसमें सभी ग्राम प्रधानों का सहयोग रहेगा। 

स्वच्छता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर महावीर सिंह धनोला, हुकम सिंह, गिरीश चंद कोठियाल, हुकम सिंह हटवाल, सकलाना युवा मडल के सदस्य दीप सिंह, राजपाल, बिजेन्द्र, रोहित, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!