धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज और स्थानीय लोगों ने चंबा बाजार के विभिन्न मार्गों से महर्षि वाल्मीकि के साथ लव, कुश और सीता की झांकी निकाली।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत ने रिबन काटकर झांकी महर्षि वाल्मीकि के साथ लव, कुश और सीता की झांकी को रवाना किया।

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बुधवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोगों ने ब्लॉक रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन पूजन भी किया। 

झांकी वाल्मीकि मंदिर से होते हुये नगर के मसूरी, पुरानी टिहरी, ऋषिकेश सड़क मार्ग होते हुए वीसी गब्बर सिंह चौक पहुंची।

इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री यशपाल सिंह, अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पारस, प्रधान पवन पारस, बंटी सूद, विकास सूद,अंकित कुमार, पप्पू लाल, सौरभ कुमार, राजा, नीरज खत्री आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!