Ad image

बुधू : लगे रहो हरक-हरदा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरक सिंह के हड़‌कड़ाने से उत्तराखंड की राजनीतिक हड्‌कती है। उनकी हड़क-वड़क के बिना उत्तराखंड की राजनीति नीरस है। सच यही है कि उत्तराखंड की राजनीति डबल ‘ह’ पर ही केंद्रित हैं।

पिछले दिनों जब हरक सिंह ने चुनाव न लड़ने की बात की थी तो बुधू सहित पत्रकारिता के तमाम धुरंधरों को निराशा हुई। हरक सिंह के बिना तड़कती फड़कती राजनीतिक खबरें कहाँ से मिलेंगी

उधर पंजाब कांग्रेस को उचित गति पहुंचाने के बाद आला कमान ने उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। अब वह पूरी तरह से उत्तराखंड को देवभूमि और कांग्रेस को देवदूत बनाने में जुट गये हैं।

पीएम, भाजपा, कांग्रेस के अध्यक्ष जो भी हों, जुबानी जंग हरक और हरदा के बीच ही जमती है। मजेदार यह भी राजनीति के धुरंधर जानकार सिर्फ कयास ही लगा सकते हैं कि यह जंग है या कुछ और। जंग देखिए । जंग के रंग देखिये। नतीजों का रंग क्या होगा? क्या पता। टेंशन मत लीजिए सिर्फ मजे लीजिए।

आपका बुधू।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!