नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 7 दिसंबर को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। नेहरू युवा केन्द्र टिहरी गढवाल द्धारा दिनांक 07 दिसम्बर 2021 को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय रानीचौरी, पंतनगर, ब्लाक चम्बा जिला टिहरी गढवाल मे भारत की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर  जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अविनाश कुमार सिंह, ज़िला युवा अधिकारी , टिहरी गढ़वालने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान  पर चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। यदि जनपद के अंतर्गत मूल निवासी (18 से 29 आयु वर्ग) इस प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह गये हो, तो वह भी इस प्रतियोगिता में अपना पंजीकरण कराने के उपरान्त प्रतिभागिता सुनिश्चित कर सकते है। 

जो प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे  पुरस्कार राशि क्रमश पांच हजार, दो हजार और एक हजार से सम्मानित किया जायेगा। यह राशि संबंधित के खाते में सीधे प्रेषित की जायेगी। जो प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त करेगा वह राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रात्र होगा।  

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!