आगामी विधानसभा चुनाव में अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करना सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ आगामी विधान सभा निर्वाचन को लेकर बैठक ली। उन्होंने जनपद में स्थानान्तरण होकर आये अधिकारियों से आगामी निर्वाचन में सौंपे गये दायित्वों एवं विगत चुनावों में उनके द्वारा की गई निर्वाचन ड्यूटी की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने दायित्वों एवं कत्र्तव्यों का निर्वाह्न जिम्मेदारीपूर्वक करना सुनिश्चित करें।

श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी को निर्देशित किया कि जनपद में स्थानान्तरण होकर आये अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आज सायं तक रिपोर्ट फाइनल कर देें। कहा कि जिन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है, उनको प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो दायित्व/कार्य सौंपे गए हैं, उनका आयोग की गाइडलाइन के अनुसार भली-भांति परीक्षण कर जानकारी प्राप्त कर लें और कोई भी शंका हो उसका समयान्तर्गत निदान करवा लें। साथ ही दायित्वों से संबंधित समस्त सूचनाएं निर्धारित प्रारूपों पर तैयार रखें।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गये कार्यों की जानकारी अपने कार्यालय के स्टाफ के किसी अधिकारी/कार्मिक को भी देते रहें, ताकि वह प्रतिस्थानी के रूप में कार्य कर सके।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के.बर्त्वाल, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!