14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा- जिला निर्वाचन अधिकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त कार्यलयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष को सूचित करते हुए कहा कि जनपद में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए मतदान दिवस 14 फरवरी, 2022 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उच्चादेशों के क्रम में अवगत कराया कि 14 फरवरी, 2022 को राज्य में होने वाले राज्य विधान सभा सामान्य निर्वाचन के मतदान की तिथि के अवसर पर राज्य क्षेत्र में आने वाले समस्त अविरल प्रक्रिया वाले संस्थानों(उद्योगों), समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों/ अर्द्ध-निकायों, कारखाना अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत कारीगरों/ मजदूरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कार्यरत/ मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

साथ ही 14 फरवरी, 2022 को निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी बैंक/कोषागार/उप कोषागार बन्द किये जाने के आदेश निर्गत किये गये हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!