11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 02 मामलों में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
नई टिहरी। विधानसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता के चलते जनपद में चल रही गहन चेकिंग के दौरान टिहरी पुलिस द्वारा 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अलग-अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08.02.2022 की रात्रि पुलिस चौकी कुमाल्ड़ा (थाना चंबा) तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, टिहरी गढ़वाल द्वारा संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त कुंदन सिंह पुत्र स्व0 नारायण सिंह (69 वर्ष) निवासी ग्राम मरोड़ा, पट्टी सकलाना थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल को लगभग 09 पेटी (105 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल व्हिस्की सहित गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना हिंडोलाखाल पुलिस द्वारा अभियुक्त भारतीदास पुत्र कलमदास निवासी ग्राम त्याड़ गांव, पट्टी चंद्रबदनी, टिहरी गढ़वाल से 02 पेटी (29 बोतल) अंग्रेजी शराब सोलमेट प्रीमियम व्हिस्की बरामद  करते हुये अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।

पुलिस टीम (थाना चंबा व एस0ओ0जी) में

S.I विनोद कुमार, HCP योगेंद्र सिंह (SOG)

कां0 राकेश (SOG) ,कां0 कुलदीप बगासी

तथा पुलिस टीम थाना हिंडोलाखाल S.I हरकेश आर्य, कां0 सुबोध कोठारी व कां0 कैलाश सिंह शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!