Ad image

इन ज्योतिषाचार्य ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, देखिए

Garhninad Desk
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा 2022 सामान्य निर्वाचन समाप्त होने के बाद पूर्ण बहुमत प्राप्त भारतीय जनता पार्टी अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पाई है इस बीच उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का इस संबंध में बड़ा बयान आया है।
संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए सटीक भविष्यवाणी करने वाले आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि उत्तराखंड राज्य की कुंडली में बुध की महादशा में शनि की अंतर्दशा चल रही है इसलिए अप्रत्याशित रूप से कोई महिला अथवा दलित अथवा बहुत छोटे कार्यकर्ता से नेता बने हुए व्यक्ति के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सज सकता है हाईकमान द्वारा दोबारा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा के सवाल को वह मुस्कुरा कर टाल गए।
मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित करने की वजह से ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित डॉक्टर घिल्डियाल विश्लेषण करते हुए बताते हैं कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में कहा था कि शनिदेव की कृपा से स्त्री वर्ग और दलित वर्ग के जो भी लोग चुनाव लड़ेंगे उन्हें अधिकांशतः सफलता प्राप्त होगी और यह बात बिल्कुल सच साबित हुई है अब वे कहते हैं कि शनि देव और बुध की ही स्थिति की वजह से अप्रत्याशित रूप से हाईकमान द्वारा किसी महिला दलित अथवा छोटे कार्यकर्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण पर चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि होलाष्टक में तो नहीं हो सकता है परंतु उसके बाद भी खरमास चल रहा है इसलिए बहुत सही लग्न और ग्रहों की स्थिति के हिसाब से शपथ ग्रहण का समय तय करना होगा अन्यथा बहुमत होने के बावजूद सरकार की स्थिति डामाडोल रह सकती है क्योंकि सब कुछ ग्रहों की स्थिति पर ही निर्भर करता है।
विदित है कि ज्योतिष के चमकते हुए सितारे आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल 16 मार्च से 20 मार्च तक होलाष्टक साधना के लिए अपने देहरादून धर्मपुर निवास पर उपस्थित रहेंगे जहां उनसे बड़े नेताओं सहित अधिकारियों और आम जनता के मिलने के समय तय हो रहे हैं।

*आचार्य का परिचय*

आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियालपब्लिक सर्विस कमीशन उत्तराखंड से चयनित प्रवक्ता संस्कृत हैं। निवास स्थान- 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, कैंप कार्यालय मकान नंबर सी 800 आईडीपीएल कॉलोनी वीरभद्र ऋषिकेश, मोबाइल नंबर-9411153845 है।

*उपलब्धियां*

वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड सम्मानित, 2016 में ज्योतिष रत्न सम्मान, 2017 में ज्योतिष विभूषण, वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा की सबसे पहले सटीक भविष्यवाणी की और 2015 से 2018 तक लगातार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त किया। शिक्षा एवं ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 सितंबर 2020 को प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया और 2019 में  ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान प्राप्त किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!